aajtaktimes

उत्तर प्रदेश बन गया है उत्तम प्रदेश: गोप

बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी विकास परक सोच से जनहित के
वास्तविक मुद्दों को अंगीकृत करते हुये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में जितना कार्य किया है। वह
प्रदेश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा।  उक्त विचार
गांव-गांव अखिलेश समाजवादी सन्देश जन जागरण साईकिल यात्रा के दौरान लगी
अपने विधान सभा क्षेत्र रामनगर के दूरस्थ ग्राम सिसौड़ा में रात्रि
विश्राम के दौरान समाजवादी चौपाल में उपस्थिति, क्षेत्र वासियों को
सम्बोधित करते हुए प्रदेश के ग्राम विकास मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह
‘‘गोप’’ ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा 1 से 10
मई तक प्रदेशवासी जन जागरण साईकिल यात्रा का उद्देश्य जहां प्रदेश की
समाजवादी सरकार द्वारा बीते चार साल मे किये गये। अनगिनत, अभूतपूर्व
जनहित, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तो है ही वही अभी भी
कहां-कहां और कौन-कौन महत्वपूर्ण कार्य जनहित में जरूरी है। इसकी गहन
जानकारी प्राप्त कर उन्हें यथा सम्भव कार्य रूप प्रदान करना भी है। इस
अवसर पर प्रमुख रूप से सपा नेता रामनाथ मौर्या, जिला सहकारी बैंक के
चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सपा के जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ती, सपा
विधान सभाध्यक्ष रफीक चौधरी, चन्द्रदेव सिंह, जयनारायन अवस्थी तथा गनेष
यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ आज न्यायापंचायत
जहॉगीराबाद में लगातार नवें दिन भी जनसन्देश साइकिल यात्रा में शामिल
होकर गॉव गली चौपालों में यह बात विधायक रामगोपाल रावत ने कहीं। यात्रा
को विधान सभाध्यक्ष शमील सिद्दीकी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया, यात्रा
डा0 प्रेमचन्द्र वर्मा, नेता अलीम किदवाई, प्रतिनिधि अजय वर्मा, उमाकान्त
श्रीवास्तव नेता विक्की यादव, मेराजुद्दीन, मनोज रावत, पप्पू प्रधान,
नीरज प्रधान, ओमप्रकाश एडवोकेट रमेशचन्द्र वर्मा प्रधान के सफल नेतृत्व
में सैंकड़ों लोगो ने साइकिल गॉव-गॉव चलाकर सपा सरकार की महत्वपूर्ण
योजनाओं की जानकारी दी।

Related

UP 4273321187689204199

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item