थाने के पास से लाखों की चोरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_941.html
बाराबंकी। असन्द्रा पुलिस सोती रही और शातिर चोर थाने से चंद कदम दूर
स्थित एक मकान से शातिर चोर लाखो रुपये के जेवरात और कीमती सामान चुरा ले
गये। पीड़ित ने थाना असंद्रा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत की
है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना
असंद्रा से मात्र सौ कदम दूर भिटरिया रोड के किनारे स्थित संतोष सोनी के
घर को शातिर चोरों ने निशाना बनाया। शातिर चोर घर के पीछे हिस्से से छत
पर पहुंच गये और जीने के माध्यम से कमरे में उतर आये। इसके बाद शातिर
चोरों ने बक्सों में रखे महिलाओं के करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और
हजारों रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान बटोरकर प्रमुख दरवाजे से निकल गये।
आज सुबह जब ग्रह स्वामी की आंख खुली तब उसको घटना की जानकारी हुई। पीड़ित
ने थाना असंद्रा में जाकर घटना की लिखित शिकायत की है। पुलिस ने जांच
पड़ताल शुरु कर दी है। घटना के बारे में पीड़ित ने बताया वह बीती शाम लखनऊ
से अपनी बहन की शादी के लिये नये जेवरात खरीदकर लाया था। जिसको भी शातिर
चोर चुरा ले गये हैं। गौरतलब हो कि, कहने को तो असन्द्रा पुलिस पूरी रात
तो गस्त करती है। लेकिन इस चोरी की घटना से पुलिस की रात गस्त की पोल
खुलकर रही गयी है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही देवीगंज चौराहे से पशु चोरों
ने दो कीमती भैंस चुरा ले गये थे। जिसका मुकदमा भी पुलिस ने आज तक नही
दर्ज किया है।