aajtaktimes

महिला जागरुकता अभियान में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। काशीराम कालोनी ओबरी में नारी शक्ति को सशक्त व स्वयं आत्म
निर्भर बनाने के लिए रूबी के आवास पर एक जागरूकता कार्यक्रम में राज्यसभा
सांसद डा.पीएल पुनिया के आशीर्वाद से शहर महिला अध्यक्ष सना मुही ने
‘‘महिला जागरूकता अभियान’’ चलाया। जिसमें महिलाओं को जागरूक कर सरकारी
योजनाओं का लाभ उन्हें कैसे मिले बताया तथा उन्हें  सहयोग कर लाभान्वित
कराने की बात कही। आयोजन की अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष मंजू दीक्षित
ने की संचालन सना मुही ने किया। काशीराम कालोनी स्थित रूबी के आवास पर
सना मुही ने वहॉ मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याए सुनी तथा उन्हें 0 से पॉच
वर्ष के बच्चों को ऑगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधाए, 6 से 14 वर्ष के बच्चो
को विद्यालय में नामंाकन एवं 0 से 6 वर्ष के बच्चों के नियमित टीके के
बारे मे भी विधिवत जानकारी दी। आयोजन में आयी अनीसुन ने बताया कि कालोनी
में मिले आवास की दीवार से पपड़िया गिरने लगी है। वहीं नसीम जहॉ ने बताया
हम गरीबों को कालोनी तो मिल गयी लेकिन इसकी मरम्मत के लिए सरकार ने ध्यान
नही दिया। छत टपकती है बारिश में परेशानी उठानी पड़ती है। मंजू दीक्षित ने
बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐसी महिलाओं को जिन्हें अपना हक
प्राप्त करना नही मालूम है। उन्हें जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना कमेटी का
उद्देश्य है। सना मुही ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम 10 मई को
घोसियाना, 12 को नहर कालोनी, 13 को हजाराबाग कालोनी, 14 को बंकी टाउन में
प्रत्येक कार्यक्रम 10 बजे से 2 बजे के बीच होगा तथा 15 मई को सुमित्रा
लॉज मे 10 से 1 बजे तक समापन समारोह के रूप मे सम्पन्न होगा। अधिक से
अधिक महिलाओं से अपील की है कि इस समापन समारोह मे पहुॅच कर जानकारी
हांसिल करे तथा आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर रूकसार खान, आयशा खान, मीना,
इशरत फातिमा, शबाना आदि भी मौजूद रही।

Related

UP 4096353997143808079

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item