aajtaktimes

प्रबुध सभा ने परशुराम जयंती पर किया हवन पूजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला प्रबुध सभा कार्यालय प्रांगण के दुर्गा माता मन्दिर में
प्रबुध सभा द्वारा भगवान परशुराम जी की जयन्ती के अवसर पर सुन्दरकाण्ड
पाठ एवं हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ईश्वर से ब्राहम्ण समाज
को एक रूप में जुटने की प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
प्रदेश सचिव प्रबुध सभा समाजवादी पार्टी सौरभ द्विवेदी द्वारा व जिला
उपाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को गीता व अंगवस्त्र
देकर सम्मानित किया। प्रबुध सभा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष अवस्थी ने
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रदेश वासियों के लिये अमन चैन की
प्रार्थना की। प्रबुध सभा जिला महासचिव शिवम् शुक्ला द्वारा डा. मनोज
पाण्डेय की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गयी। मुख्य अतिथि सौरभ द्विवेदी
ने कहा कि जिस प्रकार 2012 के चुनाव में ब्राम्हणों द्वारा एक मत व
संगठित होकर अखिलेश यादव को मजबूत बनाने का काम किया गया व उनकों
मख्यमंत्री बनाया गया। उसी प्रकार पुनः सभी को एकमत होकर व संकल्पित रूप
से अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जाना है। इसके लिए
सभी को आज ही से संकल्पित होना है। प्रशान्त पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष
प्रबुध सभा व कैबिनेट मंत्री डा मनोज पाण्डेय को मजबूत करने की अपील की
और साथ ही कहा की प्रबुध वर्ग सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। प्रबुध वर्ग
हमेशा से मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव में श्रद्धा रखता है। युवजन सभा
के प्रदेश सचिव हिमंाशु दीक्षित ने कहा कि देश में युवाओं एवं नौजवानों
के मसीहा मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर शिवम्
शुक्ला, सचिन द्विवेदी, केडी, करन मिश्रा, अरविन्द यादव, सतीश तिवारी,
अजय शुक्ला, आशीष द्विवेदी, आलोक शुक्ला, रविकान्त शुक्ला, विकास शुक्ला,
दिनेश त्रिपाठी, मोनू त्रिवेदी, पवन मिश्रा, दीपक अवस्थी, सत्येन्द्र,
प्रियंक मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, संजय मिश्रा, शानू मिश्रा, शीलू मिश्रा,
अजय मिश्रा, अनुज दीक्षित, अंजनी दीक्षित, सुधांशु दीक्षित दुर्गेश
गोस्वामी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3960931644265813916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item