aajtaktimes

पानी बचाओ अभियान में पुरूषार्थ के युवा हुए साथ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुरूषार्थ संगठन के घर-घर गांव-गांव वृक्ष लगाओ व पानी
बचाओ अभियान में आज हैदरगढ़ कस्बे में तमाम युवा अपने कदमताल करते दिखे।
इस मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू
भैया ने वृक्षारोपण किया तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध हो इसके
लिए पुरूषार्थ नांद रखवाई। इस मौके पर संयोजक विशाल अवस्थी मनू ने आये
हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जल बचाने की मुहिम के तहत हैदरगढ़ नगर में युवाओं ने अपनी मुहिम जारी कर
रखी है। ऐसे में नगर के युवाओं का संगठन पुरूषार्थ भी इस मुहिम में तेजी
से जुड़ गया। घर-घर गांव-गांव वृक्ष लगाओ, पानी बचाओ का कार्यक्रम उसने
जोंधी गांव सहित कई गांवों में किया और वह आज कस्बे के ब्रम्हनान वार्ड
तक पहुंच गया। यहां पर पुरूषार्थ ने एक जनजागरण कार्यक्रम रखा। जिसमें
जागो भारत के अध्यक्ष केके द्विवेदी राजू भैया मुख्य अतिथि के रूप में
पहुंचे। उन्होंने यहां पर वृक्षारोपण किया एवं पुरूषार्थ संगठन के द्वारा
पशु पक्षियों के पीने के पानी के लिए नांद भी रखी। इस मौके पर राजू भैया
ने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं में पानी बचाओ मुहिम को अपने हाथों में
लिया है इससे यह संभावना दिख रही है कि हम इस दिशा में आने वाले पीढ़ी के
लिए काफी जल का संचयन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुरूषार्थ व
लक्ष्य फाउंडेशन जैसे संगठन इसके लिए बधाई के पात्र हैं। पुरूषार्थ संगठन
के संयोजक विशाल अवस्थी मनू ने बताया कि नगर के मोहल्लों में हमारे
पांच-पांच स्वयं सेवक जाकर लोगों को पेड़ लगाने व पानी बचाने के लिए
जागरूक करेंगे। यही नहीं परिन्दों को पानी मिले इसके लिए मिट्टी के बर्तन
भी पेड़ों में बांधे जायेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्य फाउंडेशन
के पूर्व सभासद अयूब खान, अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, यतीश तिवारी, शिवबरन
मौर्या, वेंकेटेश शुक्ला, आशीष साहू, सूरज कुमार, रोहित कुमार, आशीष
सिंह, भरत सिंह, रवि पाठक, विनोद कुमार अवस्थी, संतोष कुमार, विनीत
अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related

UP 8722486392974287481

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item