रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी पेंशन से तालाबों में भरवाया पानी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_500.html
बाराबंकी। एक बूंद पानी की तलाश में तड़प कर मर रही खूबसूरत प्यारी
चिड़ियों की खबर सुनकर रिटायर्ड शिक्षक ने दो माह की अपनी पेन्शन देकर
तालाबो में पानी भरवाने का सराहनीय कार्य कर रहे है।
जी हां! हम बात कर रहें हैं कस्बा त्रिलोकपुर निवासी समाजसेवी राम जी
मिश्रा की जो सेवानिवृत शिक्षक हैं जिनकी उम्र 86 साल की हो गयी है। दोनो
आंखो ने साथ छोड़ दिया। किसी बच्चे ने इनको बताया कि पड़ोस के गांव
बाबापुरवा इलाके में सारस के साथ छोटी चिड़िया प्यास से तड़प कर मर रही है।
जगंली जानवरो का बुरा हाल है। इस बात को सुनकर उनका दिल कराह उठा। तुरन्त
15 सालों से अपने घर में रख कर गरीब के बेटे को उच्च शिक्षा की तालीम
दिला रहे राजेश यादव को मौके पर भेजा। बात सही पाये जाने पर अपने बेटे
दीपक मिश्रा को बुला कर दो माह की पेन्शन का 34 हजार रुपया देकर तत्काल
उस इलाके के तालाबो में पानी भरवाने का हुक्म दिया। जंगल के इस इलाके में
कई दिनो से पानी भरा जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं इसमें पशु पक्षी जंगली
जानवर लाईन लगाकर पानी पीने आते है। इस बाबत समाजसेवी श्री मिश्रा जी
बताते हैं की कितने अफसोस की बात है। ऐसे हालातों में सूखे पड़े तालाबो
में प्रशासन भी पानी नहीं भरवा रहा है। इनके बड़े बेटे राजू मिश्रा ने
बताया की पिता जी अपनी पेन्शन गरीबों की मदद करके बच्चो की फीस कपड़े में
कब खर्च कर डालते हम लोग खुद नही जान पाते हैं।


