सुरेश ने लगायी चौपाल, सुनी समस्याएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_774.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार के विकास के एजेन्डे में बिजली, सड़क, बुनियादी
सुविधाओं सहित कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिला मुख्यालय
को चार लेन से जोड़े जाने का कार्य तेजी से चल रहा है और यह कार्य शीघ्र
ही पूर्णता की ओर होगा। विधानसभा सदर का भी विकास त्वरित गति से मेरे
कार्यकाल में हो रहा है। उक्त विचार आज प्रदेश केन्द्रीय एवं प्रदेश
नेतृत्व के आवाहन पर जन-जागरण साईकिल यात्रा के कार्यक्रम के अर्न्तगत
ण्सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। आज की
जन-जागरण साईकिल यात्रा जरूआ से मित्तई पुल, बबरीगांव पुर, इमलिहा,
भवानीपुर, धर्सन्डा, नईमऊ, टिकरिया, जरूआपुर से सैहारा, जबरीखुर्द,
पड़िरियाडीह, गोसाइनपुरवा, कटेहली, सरसौंदी मऊ, पंखाभारी, जमुआसी पुल से
माती चौराहा से चकचेड़ा में रात्रि विश्राम कर सदर विधायक ने चौपाल भी
लगाइयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कैलाश यादव, कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, जीतेन्द्र कुमार मिश्रा प्रधान गदिया, राहुल गुप्ता जिला
महासचिव यूथ ब्रिगेड, शोभन यादव पूर्व प्रधान, रंजीत यादव, बालक राम
यादव, नन्हे लाल यादव, विनय यादव, कैलाश यादव, सहजराम यादव प्रधान समेत
आदि लोग उपस्थित थे।

