aajtaktimes

अरविन्दो सोसाइटी ने शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ब्लाक संसाधन केन्द्र मसौली पर अरविन्दो सोसाइटी के तत्वाधान में ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार‘ विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी मसौली आलोक कुमार सिंह एवं प्रशिक्षक अनुराग कपूर द्वारा किया गया। अरविन्दों सोसाइटी के प्रशिक्षक अनुराग कपूर ने बताया कि संस्था सरकार के सहयोग से 1960 से नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व की दर्जा प्राप्त संस्था है। संस्था ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तर प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने शिक्षण को सरल रूचिपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए चुना है। इस क्रार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थानों से शिक्षण की प्रभावशाली नवाचार पद्धति का संकलन कर राज्य स्तर पर निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा 25 श्रेष्ठ नवाचारों का चयन कर एक पुस्तकीय रूप मंे प्रकाशित कर प्रत्येक शिक्षण संस्थान मंे भेजा जायगा। सर्वश्रेष्ठ नवाचार को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायगा। इस अवसर पर मसौली ब्लाक के सहसमन्वयक अवधेश पाण्डेय संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंह, भानुप्रताप सिंह, दिलीप तिवारी, अम्बरीश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

Related

UP 7795326711440990815

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item