aajtaktimes

कुलदीप ने बेनी का किया ज़ोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं अभिभावक जिले के विकास पुरूष  बेनी प्रसाद वर्मा के समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी के बाद प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  डाँ.कुलदीप सिंह  के नेतृत्व में विशाल स्वागत पटेल तिराहे पर गगन चुम्बी नारों एवं माल्यार्पण कर किया गया है।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष डाँ.कुलदीप सिंह ने कहा कि एक बार नेता  मुलायम सिंह यादव  एवं बेनी प्रसाद वर्मा  ने फैसला लिया तब उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त कराया था आज के फैसले के बाद पुनः प्रदेश ही नहीं देश से सांप्रदायिक ताकतों को कुचलकर समाजवादियों को देश की सत्ता दिलायेगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड प्रीतम सिंह वर्मा, सभासद पउवा यादव, आशीष सिंह आर्यन, देवां सभासद शाफे जुबेरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित चौधरी अन्नू, सौरभ दिवेदी, शिवम् शुक्ला, रिषभ सिंह, पिछडा प्रकोष्ठ  के सचिव अभिषेक वर्मा, एडवोकेट आमिर अबरार, प्रशांत पांडे, मो आफाक, अरविंद वर्मा, आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related

UP 1567080244921413170

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item