aajtaktimes

मच्छर ने काटा और पैर हो गया हाथी जैसा!

रियो डि जेनेरियो। एलिफैंटियासिस नाम का ऐसा इंफेक्शन होता है, जो जीवन को नर्क से भी बदतर बना देता है। इसी बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति की रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी सामने आई है। इस व्यक्ति के पास अपने पैर तो हैं, पर वो हाथी के पैर हो चुके हैं। उन्हें न तो वो खुद उठा सकता है और न ही इन हाथी पारों पर वो खड़े हो सकता है।
खास बात तो ये है कि एलिफैंटियासिस नाम का इंफेक्शन सिर्फ एक मच्छर की देन होता है। जो अगर इलाज न मिले, तो व्यक्ति के जीवन को नर्क बना देता है। हालांकि अब ब्राजील में इसका इलाज खोज लिया गया है। कुछ समय पहले ही एनिमल प्लानेट नाम के चैनल पर रिवर मॉन्सटर नाम का कार्यक्रम प्रसारित हुआ, जिसमें राजमुंडो नाम के ब्राजीली व्यक्ति की कहानी दिखाई गई। राजमुंडो दो दशकों से एलिफैंटियासिस के चलते हर काम में अक्षम हो चुके हैं। एलिफैंटियासिस होने से पैर पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो जाते हैं। एलिफैंटियासिस से पैरों में इतनी सूजन आ जाती है कि पैर हाथियों जैसे दिकते हैं। और लकवाग्रस्त होने से उनमें जान नहीं रह जाती। जीवन को नर्क बनाने में सक्षम एलिफैंटियासिस नाम की ये बीमारी बच्चों को तेजी से चपेट में लेती है। पर अगर इसमें सही समय पर इलाज मिल जाए, तो जिंदगी को नर्क होने से बचाया जा सकता है। ये बीमारी दुनिया के हर कोने में मिल जाती है।

Related

UP 5053157430518609128

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item