घर से निकले किशोर का अधजला शव कुएं में मिला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_370.html
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित सूखे कुएं में एक छात्र की लाश मिली। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक का लगभग 13 वर्षीय पुत्र चन्द्रकेश था जो आज सुबह मिट्टी का तेल लेने घर से गया और वापस नहीं लौटा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान किये। कक्षा 8 के छात्र चन्द्रकेश के जले हुये शव को लेकर हत्या या आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद यादव मामले की छानबीन शुरू कर दिये हैं। समाचार लिखे जाने तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया।

