कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही को लेकर चक्काजाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_880.html
जौनपुर। बक्शा ब्लाक के सामने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गयी। इस दौरान जामकर्ताओं ने गांव के कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग किया। जानकारी होने पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद यादव ने जामकर्ताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। साथ ही उन्होंने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी थीं जो काफी देर बाद बहाल हुआ।

