अस्पताल से नवजात शिशु गायब, मचा हड़कम्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_418.html
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरीबारी से बुधवार को एक नवजात शिशु गायब हो गया जिसको लेकर अस्पताल में जमकर बवाल मचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब एक नवजात शिशु गायब हो गया। घर वालों ने इसे अस्पताल की लापरवाही बताया। वहीं जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गयी जिसकी सूचना पर डाग स्क्वायड टीम भी पहुंच गया। काफी देर तक हो-हल्ला, जांच-पड़ताल एवं खोजबीन होती रही। गायब नवजात शिशु के पिता मुकेश यादव ने थाना पुलिस से लिखित शिकायत किया जिस पर समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्यवाही हो रही थी।

