aajtaktimes

पुलिस की पहुंच से दूर लुटेरे

बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत एसपी जिले में लूटपाट पर रोक लगा
पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बुधवार/गुरूवार की रात डकैती के तीसरे
ही दिन ज्वैलरी की दुकान पर दिन दहाड़े लुटेरे दुकानदार का नगदी व ज्वैलरी
से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। एसओ टिकैतनगर पीपी सिंह ने बताया कि लूट
मामूली है। दुकानदार नकली ज्वैलरी का काम करता था। श्री सिंह ने बताया कि
लूट की वारदात शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हुई। जिसमें काले रंग की अपाची या
पल्सर (अनुमान) मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात लुटेरे नियामतगंज स्थित
ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलते वक्त बदमाशों ने दुकानदार से
बैग छीनकर फरार हो गए। दुकानदार का कहना है कि बैग में करीब सात लाख
मूल्य के जेवर थे। जबकि पुलिस का कहना है कि बैग में असली जेवर नही थे।
उसमे आर्टिफिसियल जेवर थे। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की
सरगर्मी से तलाश की जा रही है।पुलिस ने यह भी कहा कि लूट की घटना को जल्द
से जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

Related

UP 8234320940114838175

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item