सभासदों ने की पानी व सफाई व्यवस्था की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_412.html
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद में आज सोमवार को सभासद कक्ष में एक अति
आवश्यक बैठक सभासदों ने की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभासद अवध
रस्तोगी ने कहा आगामी रमजान शुरू होने से पूर्व नगर की सफाई व्यवस्था तथा
जलापूर्ति विगत वर्षों की भांति इस बार भी पहले से इन्तजाम नगर परिषद
द्वारा करा ली जाय ताकि रोजेदारों को कोई परेशानी न हो। सभासद प्रतिनिधि
देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू’’ ने बैठक में कहा गत वर्षों में बड़े
मंगल, होली-दीपावली, ईद-बकरीद, आदि के अवसरों पर परिषद के चेयरमैन ने
प्रशंसनीय कार्य कराये हैं उसी तरह इस बार भी एक माह तक चलने वाले रमजान
में भी सफाई व्यवस्था तथा पानी की सप्लाई प्रातः 3 बजे से दी जाने की
मांग की। सभासद पउवा यादव तथा पंकज मिश्रा ने भी पूर्व हुए त्यौहारों पर
सफाई व पानी व्यवस्था के लिए चेयरमेन रंजीत बहदुर श्रीवास्तव को बधाई
देते हुए मांग की है कि आगामी सभी धर्मों के त्यौहारों पर विशेष
साफ-सफाई, रोड लाइट तथा पानी आपूर्ति और अच्छे ढंग से हो। सभासदों के
चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव से मोबाइल पर इस सम्बन्ध में वार्ता की,
उन्होंने आश्वासन दिया पिछले वर्षों से भी अच्छी व्यवस्था इस बार ईद में
कराई जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश तिवारी, अजय तिवारी, सोनू
यादव, मुईनुद्दीन अंसारी, हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी, शील प्रकाश शुक्ला,
चन्द्र प्रकाश गुप्ता, लल्ला यादव, मनोज गुप्ता, प्रेम चन्द्र प्रेम,
प्रेम रस्तोगी, जिम्मी, मेराज आलम, विमला देवी सहित कई सभासद उपस्थित
रहें।

