aajtaktimes

प्रियंका ने किया टिकट वेंडिग मशीन का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इण्डिया के तहत रेल
मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेल यातायात को सुगम और सहायक बनाने के
दिशा में स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन एक कारगर और सरल उपाय है। इससे
यात्रियों को टिकट के लम्बी लाइनों से बचाते हुए समय का सदुपयोग किया जा
सकता है। उक्त उद्गार सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बुढ़वल स्टेशन पर
स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन का उद्घाटन करने के दौरान कही। डीआरएम आलोक
कुमार सिंह तथा डीसीएम नीलिमा सिंह ने गुलदस्ता भेंट करते हुए सांसद का
स्वागत किया। रेल यात्रियों से सम्बंधित सुविधाओं में इजाफा करते हुए रेल
अधिकारियों के साथ स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन का शुभारम्भ फीता काट कर
किया। सांसद ने लोगो को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की कुशल
कार्यप्रणाली को सराहते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सबके बीच रखा। रेल
अधिकारियों के साथ सांसद ने बुढ़वल स्टेशन का भ्रमण करते हुए यात्रियों की
सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा,
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, शरद अवस्थी, बाल मुकुन्द गुप्ता, दीपू
अवस्थी, आदर्श सिंह, गौरव सिंह, बालकृष्ण मिश्र सहित काफी संख्या में लोग
उपस्थित रहें।
आमजन से नजरांदाजी
रामनगर बाराबंकी। सांसद प्रियंका सिंह रावत से बुढवल स्टेशन पर इण्टर
सिटी व बाघ एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव की मांग को लेकर लोगो ने सांसद से
बात करनी चाही। पर उन्होने उन लोगो की कोई खास तवज्जो न देकर उनकी आशाओं
पर पानी फेरने का काम किया। आज सोमवार को कार्यक्रम में शिरकत करने आयी
सांसद यदि कास बुढ़वल स्टेशन का निरीक्षण कर लेती तो वह जमीनी हकीकत से
रूबरू होकर पेयजल संकट व शौचालयों में बन्द तालों सहित तमाम समस्याओं का
समाधान अवश्य हो जाता।

Related

UP 128330200930991161

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item