aajtaktimes

23 साल से भालू संग जीवन जी रहा है ये रूसी कपल

मॉस्कोःभालू के साथ डिनर करने का ख्याल ही कई लोगों को उनके खाने से दूर कर सकता है, लेकिन रूस के यूरी और स्वेतलाना पेंतीलेंको अपनी जिंदगी के कई अनमोल पल स्टीपन नामक इस भालू के साथ बिता रहे हैं। इन दोनों ने इसे जब गोद लिया था तब इसकी उम्र 3 माह थी ।  अब यह 23 साल का हो गया है। स्टीपन सिर्फ इन दोनों के साथ टी .वी. देखता है बल्कि गार्डन में पौधों को पानी देने में भी मदद करता है।

हैरत की बात ये है कि 136 किलो वजनी स्टीपन इन लोगों को अपनी फैमिली समझता है। उसे जादू की झप्पी देना भी पसंद है । अक्सर स्वेतलाना और यूरी को गले लगाता है। स्वेतलाना ने बताया कि स्टीपन हमारे साथ सोफे पर ही टी.वी. देखता है।  कभी-कभी टी.वी. देखते-देखते सोफे पर ही सो जाता है।
जैसे ही यूरी कोई किताब पढ़ने बैठ जाते हैं, स्टीपन भी उन्हें कंपनी देने पहुंच जाता है सात फुट ऊंचा स्टीपन रोज 25 किलो मछली के साथ सब्जियां और अंडे खाता है।

Related

UP 268620836485528745

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item