aajtaktimes

खंडहर में नाबालिगा से गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला MMS

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पीतलनगरी मुरादाबाद में हवस के पुजारियों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। सामूहिक बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसका एम.एम.एस. सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में गांव के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र में 5 दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया। दबंग रात को 1 बजे उसे घर से उठा कर ले गए। जब लड़की के शोर मचाने पर परिजन उठे तो दबंगों ने उन पर गन तान दिया और लड़की को लेकर फरार हो गए।
घर से नाबालिग को अगवा करने के बाद दबंग उसे एक खंडर में ले गए। जहां पर पहले उन्होंने उसके साथ मारपीट की और फिर उससे सामूहिक बलात्कार किया। इतना करने के बाद भी जब दबंगों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने उसका एम.एम.एस. बना लिया। इसके बाद उन्होंने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने इस बात के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसका एम.एम.एम. सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने बदनामी के डर से इस मामले बारे किसी को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान दबंगों ने नाबालिगा का एम.एम.एस. सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात का पता पीड़िता के परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस को इस मामले बारे जानकारी दी। पुलिस ने एम.एम.एस. को देखते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाबालिग का मैडिकल करा बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related

UP 4521821259382334709

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item