aajtaktimes

कर्मचारी नेता संजय यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुकेश यादव उपाध्यक्ष बनाये गये

जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ब्रजेश यदुवंशी की संस्तुति एवं युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कर्मचारी नेता संजय यादव (राजू) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुकेश यादव को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि श्री यादव मूलतः सदर क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के निवासी हैं जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही मुकेष यादव सिपाह चाचकपुर के निवासी हैं जो वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं। इस मनोनयन पर काली मंदिर नखास पर नवचयनित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव एवं मुकेष यादव उपाध्यक्ष का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका भली-भांति निर्वहन करते हुये महासंघ के उद्देश्य को आगे बढ़ाऊंगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ब्रजेश यदुवंशी, युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला महामंत्री रामकेष यादव के अलावा कर्मचारी नेता अजय सिंह अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ, संजय अस्थाना महामंत्री गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएषन, समर बहादुर यादव, सुरेन्द्र यादव मास्टर, सुशीला देवी, मनु लाल यादव पूर्व प्रधान मिसिरपुर, राजेष यादव (उपाध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी), चन्द्रषेखर यादव, छोटे लाल यादव, राजेश यादव, दीपक यादव, प्रेम यादव, आलोक यादव, शोभनाथ यादव, कमलेश यादव, विकास यादव, अनिल यादव, रंजीत सोनकर, विनय यादव सहित तमाम समर्थक, शुभचिंतक आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पहुंचे सदर विस के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी ने सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।

Related

UP 2833774026506630161

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item