समंदर में रास्ता भटक कर आईं 24 व्हेल्स ने तट पर तड़प कर दम तोड़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/24.html
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में तट पर आ लगी चौबीस पायलट व्हेल की मौत हो गई। हालांकि इन व्हेलों को गहरे पानी में भेजने की काफी कोशिश की गई थी। मेक्सिको के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि 27 संरक्षित व्हेल शनिवार को सैन फेलिप के निकट लहरों के साथ तैरते हुए समुद्र तट पर पहुंच गई थीं।
मेक्सिको की संघीय पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, पीआरओफईपीए ने बताया कि इनमें 27 व्हेलों में दो वयस्क और एक व्हेल का बच्चा जीवित बच गया है। इस बचाव अभियान में मछुआरे, स्थानीय निवासी, पीआरओफईपीए के सदस्य और मेक्सिको की सेना और नौसेना के कर्मी शामिल थे। एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि ये सभी जीव रास्ता भटक कर तट पर पहुंच गए होंगे। इनके शरीर पर न कोई चोट का निशान है और न ही मछली पकड़ने के जाल में फंसने का संकेत मिला है।