aajtaktimes

अब BSP करा रही हिन्दुओं और मुस्लिमों को अजमेर की सैर

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में अब महज 10 महीने का समय शेष रहते राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी है। सूबे की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार द्वारा शुरु की गई। समाजवादी श्रवण यात्रा के तर्ज पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी हिन्दू श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश के उज्जैन ले जाएगी जहां सिंहस्थ कुम्भ चल रहा है। बसपा के इस कदम को राज्य विधानसभा के 2017 में होने वाले पहले मुख्य रुप से सवर्ण हिन्दुओं को लुभाने के एक रुप में देखा जा रहा है।

बसपा मुखिया मायावती के दिशानिर्देश पर पार्टी के रसडा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह ने इसके लिए बलिया से उज्जैन के लिए दो ट्रेनों का बन्दोबस्त किया है। इनमेें से पहली ट्रेन आज शाम बलिया के रसडा स्टेशन से उज्जैन के लिए रवाना हो रही है जबकि दूसरी ट्रेन कल सुबह रवाना होगी। 

Related

UP 4203418944391672570

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item