दरगाह शरीफ मेले का रामगोपाल ने किया उद्घाटन, चढ़ाई चादर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_430.html
सतरिख बाराबंकी। बुजुर्गों के आस्ताने आपसी मोहब्बत व एकता का पैगाम देते
हैं यही कारण है कि हज़रत सैय्यद सालार साहू गाज़ी रह. बूढ़े बाबा के
आस्ताने पर हज़ारों वर्ष गुज़रने के बाद भी प्रत्येक धर्म एवं समुदाय के
चाहने वालों के संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यहां आकर इंसानियत
भाई-चारे का दिलकश संगम देखने को मिलता है। उक्त विचार दरगाह शरीफ़ पर
लगने वाले पांच दिवसीय उर्स मेले के पांचवे दिन आयोजित गीत संगीत
कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि जैदपुर विधायक
रामगोपाल रावत ने व्यक्त किये। इसके पश्चात मज़ार पर माथा टेका चादर पोशी
की एवं मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि गीत संगीत मन
मस्तिष्क एवं शरीर को लयबद्ध व स्वस्थ रखने में सहायक साबित होते हैं,
व्यक्ति को जीवन की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद गीत संगीत के प्रति रूचि
रखनी चाहिए। श्री रावत ने माइकल राज एवं शकील द्वारा प्रस्तुत नगमों,
गीतों, कव्वालियों एवं सामाजिक प्रस्तुतियों की तारीफ की और कहा कि समाज
में कलाकारों का अपना एक अलग ही महत्व है यह अपनी प्रतिभाव से समाज को
तनाव मुक्त बनाते हैं इनको बहुत-बहुत बधाई। वहीं सांस्कृतिक पिंडाल में
श्रोताओं ने कार्यक्रम का खूब आनन्द लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से
कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। इसके पश्चात प्रबन्ध कमेटी के सचिव चौधरी कलीम
उद्दीन उस्मानी, प्रभारी मेला जाबिर अली अंसारी, सहायक प्रभारी सरफराज
अहमद खॉ, असगर अली अंसारी, चौधरी फरज़ान उस्मानी, नदीम खान, फौज़ान
उस्मानी, मंसूर अशरफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य
रूप से ब्लाक प्रमुख हरख प्रतिनिधि मुख्तार शाह, मो. इस्लाम, दिलसाद अली,
वकील अहमद एडवोकेट, मो. सद्दाम, नीरज, प्रकाश, रामफेर, कमलेश, मो.
मुबारक, कंधई लाल, रामसिंह, विशम्बर यादव, मो. फज़ील फैज़ी, राजेश कुमार,
मो. बशीर, अशफाक अली आदि लोग उपस्थित रहे।
