aajtaktimes

सांसद ने फीता काटकर किया एटीवीएम मशीन का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बुढवल रेलवे स्टेशन
परिसर में रेल हमसफर साप्ताह के अर्न्तगत आयोजित सामंजस्य समारोह में
फीता काटकर नव स्थापित एटीवीएम मशीन व नवीनी कृत टिकट बुकिंग हाल का
लोकार्पण किया। बुढवल माडल व हाईटेक स्टेशन होगा। रेल यात्रियों को यहां
पर सभी सुविधायें मुहैय्या होगी। उन्होने कहा कि जक्शन का दर्जा प्राप्त
बुढवल रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग आफिस के नवीनीकरण आटो मैटिक बेडिंग
टिकट मशीन की स्थापना जीआरपी व आरपीएफ बैरको की नवीनीकरण सहित तमाम कार्य
हो चुके है। एटीवीएम मशीन की स्थापना हो जाने के चलते अब यात्री इस मशीन
का उपयोग कर टिकट सहित तमाम सुविधायें ले सकते है। बेहतर आपसी ताल मेल के
साथ स्टेशन को साफ सुथरा रखने की बात करते हुये पीएम नरेन्द्र मोदी के
स्वच्छ भारत अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का आवाहन किया। सुकन्या
समृद्धि योजना,अटल पेन्शन योजना,किसान बीमा योजना सहित केन्द्र सरकार की
तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का बखन करते हुये महिला यात्रियों के प्रति
सम्मान जनक व्यवहार कर नारी सशक्ती करण में सहयोग देने की बात कही। रेल
मण्डल प्रबन्धक आलोक सिंह ने कहा विगत 26 मई से 1 जून तक रेल हमसफर
सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्टेशनो तथा ट्रेनो में साफ सफाई व
सुरक्षा अभियान खान पान का उचित रख रखाव शिकायत सघन चेकिंग अभियान,रेल
अधिकारी कालोनियों का निरीक्षण वृक्षा रोपण सहित तमाम कार्यक्रम किये जा
रहे है। प्रेस मीडिया से रूबरू होकर उनका भी सहयोग लिया जा रहा है। रेल
मण्डल प्रबन्धक के जनसम्पर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन में
रेल मण्डल लखनऊ के कलाकार जितेन्द्र चर्तुवेदी,किशोर चर्तुवेदी, स्वाती,
रिजवी, पूनम बाजपेई व निधि निगम ने गणेश वन्दना, हे पार्वती के लाल पधारो
पूजन में, हे गणपति दीन दयाल पधारो पूजन में समारोह का शुभारम्भ किया।
रेल मण्डल लखनऊ के युवा कलाकार मनीषा,सरिता शर्मा,महेन्द्र पाल,विवेक
मिश्र ने, नुक्कड नाटको की सफल प्रस्तुती कर प्रेरणा प्रद सन्देश दिया।
रेल मण्डल प्रबन्धक आलोक सिंह,स्टेशन अधीक्षक मो. अली ने मुख्य अतिथि को
बुके व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम
नीलिमा सिंह,सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रमोद कुमार, आरपीएफ कमाण्डेन्ट पवन
गंगवार, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष शरद अवस्थी,बाल
मुकुन्द्र गुप्ता, कमलेश शुक्ला, अनूप पाण्डेय, प्रभात शुक्ला, रम्मू
गुप्ता, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 787202198338668334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item