रामनगर कर्मभूमि, अवाम से ज्यादती नहीं बर्दाश्त : ज्ञानेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_324.html
बाराबंकी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने आज ज्ञानेश
शुक्ला को युवक कांग्रेस का प्रान्तीय सचिव मनोनीत किये जाने पर रामनगर
अतिथि गृह में स्थानीय आवाम व कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित स्वागत
समारोह में कहा कि ज्ञानेश शुक्ला कांग्रेस पार्टी के एक संघर्षशील साथी
हैं। कांग्रेस संगठन की मजबूती में इनका अभूतपूर्व योगदान हैं। इनका
उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव पद पर मनोनयन प्रान्तीय नेतृत्व का
सही समय पर सही निर्णय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक रामनगर के
कांग्रेस अध्यक्ष नेकचन्द्र त्रिपाठी तथा संचालन राष्ट्रीय छात्रसंगठन के
अध्यक्ष अकील अंसारी ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नव
मनोनीत युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला के रामनगर पहुंचते
ही स्थानीय आवाम के साथ कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने गगनभेदी नारों से
स्वागत करके आयोजन स्थल रामनगर अतिथिगृह तक लायें। स्वागत से अभीभूत
मनोनीत सचिव श्री शुक्ला ने आवाम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधानसभा
रामनगर की धरती हमारी जन्मभूमि ही नही कर्मभूमि भी हैं। यहां की आवाम के
साथ ज्यादती बर्दाश्त नही की जायेंगी। सपा की सरकार में बदले की राजनीति
करके भय का माहौल बनाया जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी और युवक कांग्रेस के
संघर्षशील साथी आवाम के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ की इजाजत नही दे सकते।
आवाम का मान सम्मान सुरक्षित रहे और आपके परिवार का भविष्य खुशहाल रहें
इसके लिये कांग्रेस पार्टी कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आज मेरे घर
मेरी जन्मभूमि में आपने मेरा स्वागत किया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ
कि आपकी बिजली, पानी, सड़क के साथ जो भी लड़ाई होगी सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया
की सरपरस्ती में कांग्रेस पार्टी लड़कर हर वह चीज आपको मुहैया करायेंगी
जिसके आप हकदार हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकचन्द्र त्रिपाठी
ने प्रान्तीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा आज एक संघर्षशील साथी को
प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। ज्ञानेश शुक्ला के मनोनयन से कांग्रेस
परिवार में उत्साह हैं। युवक कांग्रेस के साथियों में एक नयी ऊर्जा का
संचार हुआ हैं। श्री त्रिपाठी ने ज्ञानेश शुक्ला के सचिव मनोनयन पर विकास
पुरूष कर्मयोगी सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। नव
मनोनीत युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से
सिरौलीगौसपुर ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित, नगर पंचायत रामनगर अध्यक्ष
गुड्डू दीक्षित, अनुराग सिंह अन्ना, अनूप सिंह, मो. परवेज, उदल मिश्र,
चांद बाबू, पंकज श्रीवास्तव, मो. अनस, बेचनलाल, कृष्ण कुमार बाजपेयी,
संजय यादव, हेमन्त वर्मा, मो. इम्तियाज सहित दर्जनों की संख्या में
कांग्रेस परिवार के सदस्य थें।

