थाने के नाक के नीचे दो घरो मे लाखों की चोरी, सोती रही पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_438.html
बाराबंकी। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित मोहल्ला लखरौरा में दो घरो
में ताबड तोड हुई चोरिया पुलिस निष्क्रियता का उदाहरण है। पुलिस गस्त की
पोल खोल रही यह चोरिया इस बात की गवाह है कि पुलिस रात्रि गस्त के नाम
चौराहो पर बैठकर वाहनो से वसूली करती है। पुलिस कप्तान अब्ुदल हमीद की
नसीहत भी रामनगर पुलिस के लिए कोई मायने नही रखती और रखे भी क्यों
कैबिनेट मंत्री का बृहद हस्त्र होने के कारण रामनगर थानाध्यक्ष छोटे मोटे
मामलो पर ध्यान नही देते। यहीं नही जिस छंगा गौतम के घर बीती शुक्रवार की
रात्रि चोरी हुई उसी से रामनगर की पुलिस धमकाते हुये कहती है कि अपने घर
की सुरक्षा खुद क्यों नही करते हो पुलिस के पास इतना मौका नही है कि
तुम्हारा घर रखाये। ज्ञात हो कि बीते17 अप्रैल को भी छंगा गौतम के यहां
चोरो ने लाखो रूपयों करी चोरी को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने
प्रार्थना पत्र लेकर मामले को वहीं दफन कर दिया था। लेकिन जब शुक्रवार की
रात्रि दोबारा चोरो ने इस घर के साथ एक मौर्या परिवार को भी नही छोडा तब
लोगो का आक्रोश उबाल मारने लगा। कस्बा रामनगर के मोहल्ला लखरौरा में
अज्ञात चोरो ने दो घरो में घुंसकर सोने चांदी के जेवरात वर्तन व नकदी
सहित लगभग पांच लाख कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त विवरण के
अनुसार बीती शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरो ने लखरौरा मोहल्ले में
रविशंकर मौर्या के घर में पिछवाडे से घर में घुंसकर अलमारी का ताला तोडकर
उसके अन्दर रखे सोने चांदी के जेवरात पांच चांदी के सिक्के 18 हजार की
नकदी सहित लगभग दो लाख रूपये के सामान को चुरा लिया। यहीं नही बेखौफ चोरो
ने चन्द कदम की दूरी पर स्थित छंगा गौतम के घर में भी पिछवाडे से छत पर
होकर कमरे में जाकर बक्शो का ताला तोडकर सोने चांदी के 3 लाख कीमत के
जेवरात व पांच हजार की नकदी उठा ले गये। सुबह सोकर उठने पर घटना की
जानकारी होने पर पीडित लोगो ने स्थानीय थाने में इसकी लिखित सूचना दी।
सूचना पर पहुची पुलिस घटना की छान बीन में जुट गई है। थाने से चंद कदमो
की दूरी पर दो घरो में हुई कई लाख की चोरी की घटना से स्थानीय पुलिस की
किरकिरी हो रही है। जिससे पहले अभी ब्लाक परिसर की छत में लगे 7 लाख की
कीमत के सोलर पैनल चोरी हो गये। वहीं कुछ दिन पहले व्यापार मण्डल के नगर
अध्यक्ष रविकान्त पाण्डेय के यहां भी चोरी करने के नियत से घुसे चोर घर
वालो ने पकड लिया। लेकिन अभी भी चोरी का सिल सिला थमने का नाम नही ले
रहा। लगभग एक दर्जन से ऊपर छोटी बडी चोरिया अभीतक हो चुकी है। लेकिन
पुलिस विभाग इस बारे में बात करने से मना कर देता है। मानो चोरिया
पुलिसविभाग की जिम्मेदारी ही न हो

