aajtaktimes

चंदवक में दिखा गैंगवार, सिपाही सहित दो की हुई हत्या

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के तरायें मोड़ के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाडे़ हुई डबल मर्डर से इलाका सहित पूरा जनपद दहल गया। सूचना मिलते ही आस-पास लोग आक्रोशित हो गये। मरने वालो में एक सिपाही है जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने आज तड़के एके 47 से गोलियां बरसा दिया। जानकारी के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी बलिया जिले में दीवान पद पर तैनात पंकज सिंह व दुमा गांव निवासी राधेश्याम सिंह अपनी अल्टो कार से चंदवक की तरफ आ रहे थे। वे जैसे ही वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचे कि वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे 5 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गयी तथा कई गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दिनदहाड़े हुई दोनों हत्याओं से आक्रोशित क्षेत्रीय लोग शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिये। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, नवागत आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी केराकत सहित कई थानों के प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। जाम को समाप्त कराने के बाद शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा गया।

Related

UP 3747355789703565352

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item