aajtaktimes

महफिल आयोजित, शायरों ने पेश किया कलाम


जौनपुर। नगर में स्थित इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में यौमे वेलादत इमाम-ए-जमाना के सिलसिले में तन्जीमे अजाये हुसैन के बैनर तले महफिल का आयोजन हुआ। तेलावते कलाम-ए-पाक से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसकी शुरूआत जावेद रिजवी ने किया। बाद तेलावत नसीम जी ने इमाम-ए-जमाना की आमद के सिलसिले में बयान किया। इस बाबत इमामबाड़े को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान वहदत जौनपुरी, नातिक गाजीपुरी, मेंहदी शिराजी, वसीम जौनपुरी, मेंहदी जैदी, अब्बास जौनपुरी, जमीर जौनपुरी सहित अन्य ने अपना कलाम पेश किया। संस्था द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। महफिल का संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट व मुन्ना अकेला ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में तहसीन शाहिद ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सकलैन अहमद, वजीरूल हसन, तहजीबुल हसन, तनवीर हसन, शहजादे, अंजुम सईद आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 5401378731893222156

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item