aajtaktimes

थाने से छूटे आरोपी ने किया बलात्कार

यूपी के इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले हंडिया इलाके में कथित तौर पर पुलिस की आरोपी युवक से मिलीभगत की वजह से एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का केस सामने आया है। यह युवक लंबे समय से लड़की के पीछे पड़ा था। एक हफ्ते पहले भी रेप की कोशिश की तो शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया।थाने से छूटने के बाद इस मनबढ़ युवक ने चार अप्रैल को लड़की को मौका पाकर दबोचा और उसके साथ दरिदंगी की। पीड़ित परिवार थाने गया तो पुलिस ने दूसरे रोज आने को कहा। आखिर में शनिवार को एसएसपी के आदेश पर बलात्कार का केस लिखा गया।
16 साल की इस लड़की के साथ गांव का राजेश बिंद पिछले कई महीने से कहीं अकेला पाकर छेड़खानी और अश्लील हरकत कर रहा था। कई बार लड़की के पिता ने राजेश के घर शिकायत की लेकिन वह बेखौफ रहा। आरोप है कि 29 अप्रैल को भी उसने लड़की को सुनसान में पकड़ा और बलात्कार की कोशिश की। तब वह किसी तरह चीख-पुकार और धक्का  देकर भाग सकी थी। परिजनों की शिकायत पर हंडिया पुलिस ने उसी रोज आरोपी राजेश को पकड़ लिया था मगर आरोपी है कि कुछ घंटे बाद उसे थाने से ऐसे रिहा कर दिया या जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।
थाने से आराम से छूट जाने से राजेश का दुस्साहस और बढ़ गया। उसने चार अप्रैल को खेत की तरफ जा रही लड़की को खींचकर उसके साथ दुराचार किया। मनमानी करने के बाद वह भाग गया। लड़की ने घर आकर बताया तो परिवार के लोग उसे थाने ले गए लेकिन पुलिस ने कहा कि दूसरे दिन आना। पुलिस से निराश होकर लड़की को लेकर उसके पिता ने एसएसपी के समक्ष दुखड़ा रोया तब शनिवार को राजेश के खिलाफ एफआईआर लिखी गई।

Related

UP 1052797445371267591

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item