aajtaktimes

पुलिस वाले का बेटा है अलकायदा का संदिग्ध आतंकी कटकी

जमशेदपुर । अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी का पिता ओडिशा पुलिस में था। खेल कोटे से उसकी बहाली हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटकी का कुनबा चार पुश्त पहले अफगानिस्तान के पख्तून से आया था।
अन्य संदिग्धों की भी तलाश
तीन दिन पहले अलकायदा के सभी मामलों की जांच का प्रभार झारखंड एटीएस ने ले लिया है। अब आरोपपत्र भी एटीएस ही दायर करेगी। लेकिन, जमशेदपुर पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश अब भी जारी है। कटकी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों की सूची तैयार कर जिला पुलिस ने एटीएस को दी है।
जारी हो सकता है वारंट
अलकायदा को धन मुहैया कराने के संदेही मौलाना कलीम को बयान के लिए हाजिर होने की नोटिस पहले बिष्टूपुर पुलिस ने जारी किया था। अब प्रभार लेने के बाद एटीएस दो और नोटिस मौलाना कलीम को जारी करेगी। कलीम नोटिस के बावजूद एटीएस के सामने हाजिर नहीं होता है तो उसकी गिरफ्तारी का वारंट एटीएस ले सकती है।
चारों अलग-अलग सेल में
अलकायदा के चारों संदिग्धों कटकी, सामी, राजू और मसूद को जमशेदपुर की घाघीडीह जेल के अलग-अलग सेल में रखा गया है। उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं है। उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। वाच टावर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related

World 4595571960418376489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item