बैंक प्रबन्धक के स्थानान्तरण पर साथियों ने दी विदाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_800.html
जौनपुर। ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने वाले निरन्तर उन्नति के रास्ते पर अग्रसर होते हैं। उक्त बातें स्थानीय नगर के एक होटल में संचालित यूनियन बैंक आफ इण्डिया जौनपुर शाखा के सहायक महाप्रबन्धक शेख अब्दुल रहिमान ने रविवार को आयोजित विदाई समारोह में कही। यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से प्रबन्धक के पद पर कुशलतापूर्वक एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले मुकेश पाण्डेय के तबादला पर आयोजित था। बता दें कि श्री पाण्डेय का तबादला कोलकाता के लिये हो गया है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुये माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही श्री रहिमान ने श्री पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर केशव राज जजवाड़े, अभिषेक कुमार, सुतांशु मोहन्ता, निखिल, मृनालकर, सीबी मिश्रा के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

