aajtaktimes

सड़क हादसों में दो अधेड़ की हुई मौत, अन्य कई घायल

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो अधेड़ की मौत हो गयी जबकि अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के चक प्यार अली निकट रिवर व्यू होटल के पास शनिवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी अली हसनैन 56 वर्ष है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। वहीं दूसरी ओर ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू हो गयी है।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में शनिवार को दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गये। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजते हुये घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में समाचार लिखे जाने उसका उपचार चल रहा था।

Related

NEWS UP 7983579162256993054

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item