पशुओं के टीकाकरण का रोस्टर हुआ जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_153.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार जिले में चल रहे पशु टीकाकरण का कार्य चल रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 से 15 मई तक एफएमडी टीकाकरण रोस्टर बनाया गया है। इसके तहत 8 मई को मरहट, पाली, गोठांव, खपरहां, करमही, रसूलहा, बेहड़ा, विशुनपुर लेवरूआं, सलखापुर, 9 मई को रीठी, देवचन्द्रपुर, ठाठर, बिझवार सारंग, अमराव, अमरौना, 10 मई को केवटली कला, सरायगौरा, लेदुका, सरायभोगी, मादरडीह, रामपुर खुर्द, 11 मई को ठिकरी खुर्द, रामपुर दवन सिंह, बरेली गोठना, बसारतपुर, सुजानगंज, गौरैयाडीह, गोपालपुर, महिमापुर, 12 मई को हरदीपुर, हमाम शाहपुर, पल्टूपुर, बढ़ौना, हरीपुर, 13 मई को सिंगरामऊ, डमरूआं, देवराई, बरामनपुर, 14 मई को लगधरपुर में कार्यक्रम निर्धारित है। इसी तरह 11 से 15 मई तक नगरीय क्षेत्र में टीकाकरण कराया जायेगा। डा. सिंह ने बताया कि 6 मई तक गोवशीय 360272 व महिषवंशीय 378069 मिलाकर 738341 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।

