मेडिकल टेस्ट के नाम पर लड़की से की गंदी बात, पुलिसवालों का बना स्टिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_485.html
मुंबई : कैटरिंग का बिजनेस करने वाली एक लड़की को जबरन पुलिस थाने में बिठाकर उससे बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक पुलिसवालों ने उससे इतनी गंदी बातें की उसे बताने में भी शर्म आ रही है। लड़की के खिलाफ उसके साथ काम करने वाले एक लड़के की पत्नी ने इस लड़की के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पीड़ित का कहना है कि मुझे पुलिस ने कहा कि आपका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट का नाम सुनकर मैं साथ में चली गई लेकिन थाने में मुझे सात घंटे बिठाया गया। लड़की के दोस्तों ने थाने की घटना का पूरा स्टिंग तैयार किया है। स्टिंग में पुलिसवाले पीड़िता के दोस्तों से पांच हजार रुपये मांगते दिखाई दे रहे हैं।
पांच हजार के बदले लड़की को छोडऩे की बात की जा रही है। पैसा लेते हुए पुलिस वाले वीडियो में भी कैद हो गए। इस स्टिंग को पुलिस कमिश्नर को दिखा दिया गया है और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।