aajtaktimes

राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर काम करें युवाः डा. ब्रजेश यदुवंशी

जौनपुर। पिछले कई वर्षों से यादव समाज के लिये संघर्षरत रहने वाले डा. ब्रजेश यदुवंशी को अखिल भारतीय यादव महासंघ के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव द्वारा किया गया है। मालूम हो कि डा. यदुवंशी जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित जलालपुर के पास सेहमलपुर गांव के मूल निवासी हैं। श्री यादव इसके पहले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव सहित अन्य पदों पर रहकर समाज की सेवा करते चल आ रहे हैं। स्वजातीय बंधुओं के लिये नयी जिम्मेदारी मिलने पर डा. यदुवंशी ने कहा कि पूरे देश में महासंघ को और मजबूती प्रदान किया जायेगा। इसके लिये हर प्रान्तों व जनपदों में संगठन को खड़ा किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपील किया कि समाज के नौजवान राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने का काम करें। वहीं जौनपुर जैसे छोटे जिले के डा. यदुवंशी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों ने खुशी जतायी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, ब्राह्मण महासभा के अजय पाण्डेय, आशीष शुक्ला, क्षत्रिय महासंघ के अजय सिंह, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल, प्रजापति महासभा के संजय प्रजापति, जायसवाल समाज के रामजी जायसवाल सहित अन्य जातिगत संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि डा. ब्रजेश यदुवंशी को महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से सभी जातियों में समन्वय का काम होगा।

Related

UP 1489574567132493281

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item