अज्ञात युवक की लाश बरामद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_490.html
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत आज दोपहर पुलिस को एक अज्ञात युवक की लाश
जली हुई अवस्था में मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर रामनगर-गोण्डा मार्ग पर स्थित
ग्राम लहरवा के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश अधि जली
अवस्था में पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रामनगर पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि लाश
की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के
बाद ही पता चलेगा कि मौत की क्या वजह है।