ग्रामीणों में आक्रोश, मुख्यालय पर होगा धरना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_343.html
बाराबंकी। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबो को मिलने
वाले अनाज में हआ घोटाला जांच में सही पाये जाने के बाद भी कार्यवाही न
होने से उपभोक्ताओ में आक्रोश है। इस मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर
धरना देगें। मामला रामनगर तहसील के कस्बा त्रिलोकपुर पंचायत का है। यहां
के लोगो ने कैबिनेट मन्त्री के आवास पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये
थे। इसके बाद गांव में पूर्ति निरीक्षक व उपजिलाधिकारी गांव पहुंच कर
विधिवत जांच की तो दोनो अधिकारियो को ग्रामीणो ने बताया की 3 माह से अनाज
का उठान तो हो रहा है लेकिन वितरण नही किया जा रहा है। जांच अधिकारियो ने
दोनो कोटेदारो को बुला कर ग्रामीणो के सामने पूछ तांछ की इस पर कोटेदारों
ने साफ तौर पर कबूल किया की हमने अनाज न देकर गलती की है। इस बात को
लिखित में भी लिया गया और ग्रामीणो के सामने खड़े करके कोटेदारो से माफी
भी मगंवाई इतना कुछ होने के बाद भी चन्द लोगो को अनाज देकर वितरण रोक
दिया 81 ऐसे परिवार है जिसने अक्टूबर 2015 में अपना पजींकरण लिया जिनका
नाम लिस्ट में है इसके बाद भी अनाज 3 माह से नही मिला। ग्रामीणो से
एसडीएम ने वादा किया था कि हम सबको अनाज दिलायेंगे और कार्यवाही भी
करेंगे, लेकिन ऊंची पहुंच के नतीजे असर हुआ और दोनो काम अधिकारी करने में
कामयाब नही हो पाये। इस बाबत ग्रामीणो का कहना है कि इस तरह मनमानी के
खिलाफ हम सब लोग फिर जिला मुख्यालय जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

