कक्ष का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_115.html
बाराबंकी। पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र फैजाबाद द्वारा थाना
दरियाबाद का वार्षिक निरीक्षण कर थाने पर रखे रजिस्टरो, भवनो, मालखाना की
स्थिति आदि का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर मे बनाये नये कक्ष का फीता
काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद व
क्षेत्राधिकारी हैदरगढ श्रीपाल यादव भी उपस्थित रहे।
समाज का अभिशाप है कुपोषण: सीडीओ
ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुई कुपोषण निवारण संगोष्ठी
रामनगर बाराबंकी। कुपोषण समाज का अभिशाप है। हम सभी लोगों को एक साथ
मिलकर इसे जड़ से समाप्त करना चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी के बच्चे
स्वस्थ्य हों। उक्त विचार मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने विकास
खण्ड रामनगर के सभागार में रामनगर परियोजना अधिकारी रीता प्रभाकर द्वारा
आयोजित राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषण निवारण संगोष्ठी में व्यक्त
करते हुए आगे कहा कि कुपोषित बच्चों को सन्तुलित आहार मिलना चाहिए। जिससे
बच्चों में बिमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़े और वह निरोग रहे। आये हुए
सभी लोगों से यही हमारी अपील है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी
शारदा यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही
हमारे जीवन का मूल मन्त्र है। स्वस्थ शरीर के लिए समुचित पोषण अति आवश्यक
है। इसलिए गर्भवती महिलाएं व शिशुओं की देखभाल भलीभांति कर समय-समय पर
जांच करवाते रहना चाहिए। वहीं पर खण्ड विकास अधिकारी विपिन चौधरी ने
कुपोषण से लड़ने का मूल मन्त्र देते हुए कहा कि घर के आस पास साफ सफाई
रखनी चाहिए तथा शुद्ध पेयजल का प्रयोग करना व गन्दगी से बचने के लिए घरों
में शौंचालय बनाकर उनका उपयोग करें। अन्त में बाल विकास परियोजना अधिकारी
रीता प्रभाकर आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
आगनबाड़ी केन्द्रों पर कुपोषण से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं व बच्चों का
समय समय पर जांच करवा के उन्हे पोषण समाग्री दी जाती है। इस मौके पर जिला
पंचायत राज्य अधिकारी, डा. मुकुन्द, एडीओ पंचायत कूलेराज सिंह, सांवली
प्रसाद चौबे, रामतेज चतुर्बेदी, वीपी सिंह, नीता सिंह, अमरेन्द्र सिंह,
राधेश्याम पाल, अमित राना, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष आलोक सिंह,
प्रधान प्रहलाद सिंह, धर्म सिंह, सुपरवाइजर सरिता सचान, मीरा देबी, बविता
आर्या, नमिता सिंह, अनीता गौतम, हेमलता वर्मा, बीना सहित सैकड़ों लोग
उपस्थित रहे।
