हुई नीलामी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_179.html
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर में एक ऑटोरिक्शा व पांच मोटरसाईकिलों की
नीलामी की गई। जिसमें करीब 50 हजार रूपेय राजस्व जमा हुआ। न्यायालय के
आदेशानुसार तहसीलदार रामनगर प्रेमचन्द्र मौर्य ने थाना रामनगर प्रांगण
में मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा व मोटरसाईकिल की नीलामी सीओ दुर्गेश कुमार
सिंह व थानाध्यक्ष राजीव कुमार उपस्थित में हुई।
लावारिस बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य: अमर बहादुर
रामसनेहीघाट बाराबंकी। निराश्रित भूले भटके, लावारिस बच्चों के जीवन को
मुख्य धारा में लाने मे महिलायें मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। इस कार्य
में उन महिलाओ का महत्वपूर्ण भूमिका है। जो अक्सर बाहर या गांव में
सामाजिक काम करती हैं। भूले भटके निराश्रित लावारिस को उनके परिजनो को
मिलाकर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ना एक शुभ कार्य है। उक्त विचार विकास
खण्ड बनीकोडर के सभागार में चाइल्ड लाइन 1098 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी
महिलाओ की गोष्टी को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान संघ अध्य्ाक्ष अमर
बहादुर सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहा की आज के बदलते समय में लोग अपने
बच्चों को पूरा समय नहीं दे पाते है। फलस्वरूप वेे इधर उधर भटक कर गायब
हो जाते है। उनके माँ बाप बच्चे के लिए परेशान होते हैं। तड़पते रहते
हैं। इन भूले भटके बच्चों को इनके परिजनों को मिलाने वाला किसी भगवान् से
कम नहीं होता है। ये बहुत ही पुनीत काम है। जिसमे हर किसी की भागीदारी
आवश्यक है। आप सभी लोग स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए हैं। अक्सर घर से
बाहर आते जाते हैं। आप सभी इस पुनीत कार्य करके पुण्य के भागी बन सकते
हैं। इसके लिए भारत सरकार ने चाइल्ड लाइन सेवा चालू की जो बिछड़े बच्चों
को मिलाने का काम किया है। इसके लिए यह केन्द्र इससे जुड़े कार्यकर्ता
बधाई के पात्र है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुनीता सिंह ने
कहा की सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को उठाने के लिए तरह तरह की योजनाये
चला रही है। इन योजनाओ के माध्यम से अपना व परिवार का भरण पोषण कर सकती
है। उन्होंने विस्तार से योजनाओ के बारे में अवगत कराया। इस अवसर चाइल्ड
लाइन से जुड़े अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अंजली जायसवाल, शांति देवी,
सुनीता सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान सीमा देवी,
किरन कुमारी, अनामिका, सरिता देवी, संजू देवी, मालती, बंदना वर्मा, सुषमा
तिवारी सहित भारी सख्या में लोगो ने विचार ग्रहण किया।

