आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 16 को करेंगी प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/16_67.html
बाराबंकी। पूरे प्रदेश की आंगनबाडी कार्यकत्रियां व
सहायिकाएं मानदेय सहित अन्य कई मांगो को लेकर आंगनबाडी संघ के आहवान पर
आगामी 16 मई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रर्दशन करेंगी।
यह बात भिटरिया में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के
प्रांतीय महासचिव सुलेमान सिद्वीकी ने पत्रकारो से बात करते हुए कही।
श्री सिद्वीकी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के खाते में साल में
मात्र दो बार हाटकुक का पैसा आता है जिसमें में अधिकारी बंदरबांट करते
है, उन्होने कहा कि कुपोषण के लिए पंजीरी को देकर सरकार जनता पर एहसान
जता रही है। उन्होने कहा कि करीब चार दशक से संचालित बात विकास
परियोजनाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 100 रूपये व सहायिकाओं
को 50 रूपये मात्र प्रतिदिन के अनुसार देकर सरकार एक मजदूर के भांति जीवन
जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि दिखावे के लिए महिला सशक्ति वर्ष
मनाया जाता है। जो महिलाआंे के लिए धोखा है। उन्होने कहा कि गत विधान सभा
चुनाव के दौरान सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इलाहाबाद में एक जन
सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि अगर सपा की सरकार बनी तो वह आंगनबाडी
कार्यत्रियांे को राज्य कर्मचारी का दर्ज दिलायेंगे लेकिन सरकार बनने के
चार वर्ष बीतने के बाद भी उनके द्वारा किये गया वादा पूरा नही किया गया
है। उन्होने कहा कि एक मशीन की भांति कार्य करने वाली आंगनबाडी
कार्यकत्रियों को 15 हजार व सहायिकाओं को 10 हजार मानदेय होना चाहिए साथ
ही बच्चो को मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा के साथ पेंशन की सुबिधाये के साथ साथ
मुख्य सेविका के सभी पदो पर पात्र आंगनबाडी कार्यकत्रियों की पदोन्नति व
रिक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सभी पदो पर पात्रता रखने वाली सहायिकाओं
की पदोन्नति की जाय, चार वर्षो से रूकी आंगनबाडी कत्रियों की भर्ती की
जाय जो इस योजना के लिए आवश्यक है।

