मैडम सांसद को याद आयी भूली जनता, लगायी चौपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_502.html
मसौली बाराबंकी। काफी अरसे बाद मसौली चौराहा पर पहुंची सांसद प्रियंका
रावत ने भाजपा नेता भुल्लन वर्मा के प्रतिष्ठान पर चौपाल लगाकर भाजपा
कार्यकर्ताओं से रुबरु हुईं और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक
पहुचाने की अपील की। सांसद प्रियंका रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सी पर
ग्राम शहावपुर के निकट बन रहे टोल प्लाजा पर राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया
की ओछी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री पुनिया लोगों को भ्रमित
कर रहे है। जबकि टोल प्लाजा जब तक फोर लेन रोड नही होगी तब तक टेक्स
वसूला नही जायेगा। उन्होने जल्द ही इस राष्ट्रीय राज मार्ग को फोर लेन
मार्ग का निर्माण होने की जानकारी दी। सांसद ने उज्जवला योजना पर चर्चा
करते हुए कहा कि सभी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को
निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होने प्रदेश सरकार पर किसानों की
उपेच्छा का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नहरो की सफाई का
प्रयाप्त पैसा देने के बाद भी नहरो की सफाई नही करायी जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने मसौली कोटेदार की जांच कराने की मांग की वहीं भाजपा नेता
भुल्लन वर्मा ने क्षेत्र में छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भुल्लन वर्मा, मनीष सोनी, नितिन मौर्य, सतीश
विश्वकर्मा, रामचदर, अमर सिंह, संदीप यादव, वृजराज सिंह, रामकुमार, लल्लू
वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे। ं

