aajtaktimes

ब्लाकवार लिपिकों की तैनाती को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक

जौनपुर। अनियमित रूप से वेतन बिल, बाबूगिरी करने वाले शिक्षकों को संज्ञान में लेते हुये ब्लाकों में वेतन बिल, एरियर, जीपीएफ सहित अन्य कार्यों के लिये उप बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्त लिपिकों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। यह आदेश जारी करते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गजराज प्रसाद यादव ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश के विपरीत यदि वेतन बिल, एरियर, जीपीएफ सहित अन्य कार्य किसी शिक्षक से लिया गया तो कार्यवाही की जायेगी। मालूम हो कि उपरोक्त संदर्भ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल गत दिवस जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल के नेतृत्व में बीएसए से मिला था। श्री शुक्ल ने बताया कि विकास क्षेत्रों के लिये वेतन बिल सम्पादन हेतु लिपिकों की तैनाती की गयी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रतिनिधिमण्डल बीएसए से मिलकर मांग किया कि लिपिक किस दिन किस ब्लाक मंे उपस्थित रहेंगे, यह भी स्पष्ट होना चाहिये। प्रतिनिधिमण्डल में लाल साहब यादव, रविचन्द यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, मनोज यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Related

UP 4166355234254827095

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item