दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, हालत नाजुक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_544.html
जौनपुर। जमीनी विवाद में कुछ दबंगों ने रविवार को पिता-पुत्र को जमकर पीट दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। गम्भीरावस्था में दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव की है। घायलों के परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने घर के सामने खड़ी 4 मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गयी है जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है।

