सेवाभाव के उद्देश्य से स्थापित हुई है रेडक्रासः डा. विनोद कुमार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_987.html
जौनपुर। मानव सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। सेवाभाव के उद्देश्य से ही रेडक्रास की स्थापना की गयी। दीन-दुखियों व पीड़ितों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें नगर के पालिटेक्निक चौराहे के बगल में स्थित आशीर्वाद हास्पिटल में रविवार को विश्व रेडक्रास एवं मदर्स डे पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डा. विनोद कुमार ने कही। इसी क्रम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. श्रीमती अंजू ने कहा कि मां हमारी प्रथम गुरू होती है। प्रकृति की भांति मां में भी अपने सृजन को संवारने व संजोने का नायाब व बेहतर तरीका होता है। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने कहा कि मां सदैव हमें अपनी आंचल की छांव में रखती हैं। उसकी ममता का कोई मोल नहीं है। गोष्ठी का संचालन धर्मराज कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, शुभम् चौधरी, सुनील कुमार, मो. अजहर, रामसकल, अशोक पटेल, साहब लाल यादव, संतोष कुमार, कुलवंत कौर, रीना प्रजापति, मंजू मौर्या, राहुल सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
