जुबां पर कुरआन पाक, सर पर बुलंद दस्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_551.html
बाराबंकी। पवित्र ग्रन्थ कुरान पाक को कन्ठस्थ करने वाले छात्रों
के सम्मान में कई स्थानो पर जलसे का आयोजन किया जा रहा है। कारी वसी अहमद
अंसारी ने बताया कि 8 मई को मसौली स्थित मदरसा वारसिया नूरुल उलूम में
कुरान मुकम्मल करने वाले आधा दर्जन बच्चो को पगड़ी बांध कर हाफिज होने की
डिग्री दी जायेगी। कस्बा सआदतगंज के पचासा मोहल्ले में 10 तारीख को जलसा
ईद मिलादुन्नबी प्रोग्राम होगा। जिसमें उलेमा तकरीर करेंगे। इसी तरह 12
मई को मैला रायगंज निवासी जुबेर अहमद के बेटे मो.नियाज जो की महज 15 साल
की उम्र में मदरसा इमदादुल उलूम जैदपुर से कुरान पाक को हिफज करने का
कमाल किया है, के मौके पर शानदार प्रोग्राम होगा। जिसमें मौलाना सलीम
कासमी के हाथो पगड़ी की रस्म अदा की जोयेगी। इसके बाद नमाज इशा जलसे की
शुरुआत होगी। आगन्तुको के लिये लगंर में खाने पीने का इन्तजाम किया गया
है।