aajtaktimes

युवा प्रगति संस्था ने लोगों को शरबत से किया सेराब

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्रणी युवा प्रगति सामाजिक संस्था के सदस्यों एवं
पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के निकट वृहद स्तर पर शरबत, ठंडा पानी एवं
हलवा का निःशुल्क वितरण कैम्प आयोजित किया। इस पुनीत कार्य की शुरूआत आम
रिक्शा चालकांे से करायी गयी। इसके पश्चात पूरा दिन चले इस कैम्प में
हजारों लोगों ने अपनी प्यास बुझायी। प्रदेश भर से आये संस्था
पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष फराज अहमद खान के अनुसार कोई भी व्यक्ति
छोटा-बड़ा नही होता किसी प्यासे की प्यास बुझाने से बड़ा कोई भी कार्य नही
है। दूर-दूर से चलकर आने वाले यात्रियों को जब ठंडा पानी, शरबत प्राप्त
हुआ तो उन्होंने संस्था के इस पुन्य के कार्य को सराहा। इस मौके पर दानिश
सिद्दीकी, कमर हयात, हुमायूं नईम खान, अंकुर यदुवंशी, सांई शर्मा, राहुल
सिंह, शुभम वर्मा, शेख रोमान अहमद, समीर खान, शाद किदवाई, मो. शारिम, मो.
सुफियान, मो. आलम, सिद्धार्थ कनौजिया, मयंक खरे, अशफाक अली इत्यादि सदस्य
एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 2305075187061570138

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item