aajtaktimes

भाजपा-सपा की गलत नीतियां बनी महंगाई का कारण: बाबू

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कस्बा रामनगर में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
हुआ। कार्यक्रम में जोन कोआर्डिनेटर रामकरन बाबू ने कहा कि केन्द्र में
भाजपा व उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण मंहगाई
चरम पर है। किसान व्यापारी बेरोजगार गरीब, काफी परेशान है। किसानों को
उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जिससे किसान काफी संख्या में
आत्महत्या कर रहें हैं। सूखे से निपटने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार के
पास कोई नीति नहीं है। बूॅद-बूंद पानी के लिये उ.प्र. का बुन्देलखण्ड
सहित अनेकों जिलों के लोग तरस रहें है। सरकार ने जो सरकारी हैण्डपम्प
लगवाये हैं, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये हैं। हैण्डपम्प लगने के दूसरे
दिन ही खराब हो जाते हैं। नहरों में पानी नहीं है, जिससे किसानों की
मेन्था आदि की फसल सूख रही है। खादों के दाम में की गयी बढोत्तरी से
किसान मंहगी खाद खरीदने को मजबूर है। देश के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों
के सैर सपाटे में मस्त हैं, देश की आवाम से प्रधानमंत्री को कोई मतलब
नहीं रह गया  इस मौके पर प्रमुख रूप से मण्डल र्कोआडिनेट विजय कुमार
रामनरायन रावत, विश्राम रावत, सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंह
वर्मा विधान सभा अध्यक्ष सूजर रावत पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम गौतम, संजय
सोनी, सोनेलाल गौतम, राजू शुक्ला विशाल गौतम, रंजीत गौतम, उमेश रावत आदि
लोग हजारो की संख्या में मौजूद थे।

Related

UP 5308215939869348313

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item