aajtaktimes

पत्रकार की लेखनी तलवार की धार से कम नही

मो०वसीम
मीरजापुर । उ०प्र० जर्नलिस्ट एसोसियेशन के बैनर तले स्थानीय सामुदायिक भवन अहरौरा के सभागार मे हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर हिन्दी पत्रकारिता के विकास व विस्तार पर चर्चा किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका परिषद अहरौरा के अध्यक्ष दिलदार सोनकर तथा विशिष्ठ अतिथि थानाध्यक्ष रमाकान्त यादव सहित स्वतन्त्रता सग्राम सेनानी नक्की दादा मौजुद रहे । कार्यक्रम मे वक्ताओ ने हिन्दी पत्रकारिता के विकास ओर समाज मे पत्रकारो की भुमिका पर प्रकाश डाला । वही प्रमोद केशरी ने कहा पत्रकार कलमकार होता है । समाज का प्रहरी होता है ओर आवाम की आवाज होता है पत्रकार की लेखनी तलवार की धार से कम नही होता । अन्य वक्ताओ मे रणजीत यादव .आन्नद गुप्ता .दयाशंकर .गोपालदास .प्रहलाद सिंह .सिधनाथ . हरिकिशन .आदि ने संबोधित किया । कार्यक्रम के तहत उपजा के तरफ से साहित्यकारो व अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कि गया । संचालन महेन्द्र सिंह व अध्यक्षता उपजा के  जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया । इस मौके पर मु०हदीस .उमेश केशरी .मु०असलम .पवन जायसवाल .राजकुमार सिंह .अशु .अश्ववनी .रामप्रकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related

UP 5481275219111036316

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item