बदायूं में पंचायत के फैसले से क्षुब्ध यौन पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_620.html
बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं की चर्चित कटरा सआदतगंज क्षेत्र में दो बहनों की दुराचार के बाद हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिए जाने की घटना की दूसरी बरसी 28 मई के दिन ही जिले के जरीफनगर इलाके में बलात्कार पीडिता किशोरी ने पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने यहां बताया है कि जिले के जरीफनगर क्षेत्र में 26 मई को गावँ के ही सजातीय युवक सुनील यादव ने खेत में एक किशोरी से दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर वह उसे छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद 26 मई को ही पंचायत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। अगले दिन 27 मई को गाँव में पुनः पंचायत हुई, जिसमें निर्णय किया कि भविष्य में आरोपी किशोरी से दूर ही रहेगा। पंचायत के इस फैसले से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने 28 मई की रात को जंगल में जाकर अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।