रालोद के साथ हुआ गठबंधन तो सपा को होगा ये बड़ा फायदा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_978.html
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पश्चिमी यूपी की ताकत राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन कर सकती है। प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री व यूपी सपा प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। अगर सपा का मुस्लिम और रालोद के जाट वोटरों का गठजोड़ बनता है तो वेस्ट यूपी की 145 विधानसभा सीटों पर भाजपा और बसपा के लिए तगड़ी चुनौती होगी।
रविवार को दिल्ली में शिवपाल से मुलाकात के बाद चौधरी अजित सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास गए। इससे चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अजित सिंह ने गठजोड़ की बात से इनकार किया है। इससे पहले रालोद की जदयू के साथ विलय और भाजपा के साथ गठबंधन पर बातचीत हुई थी, पर बात नहीं बन पाई। ऐसे में रालोद बहुत फूंक-फूंक कर आगे बढ़ रहा है।
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। अजित सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि गठबंधन को लेकर शुरुआती बातचीत हुई है।