aajtaktimes

बेरोजगार युवक वाजिद ने बनाया देसी हवाई जहाज

मुजफ्फरनगर।  नौकरी से परेशान जिले के एक युवक ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने उसे युवाओं का रोल मॉडल बना दिया है। दरअसल, जिले के बुढ़ाना तहसील कसेरवा गांव के रहने वाले युवक वाजिद ने एक देसी हवाई जहाज बनाया है, जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि वाजिद ने यह हवाई जहाज एक साल की कड़ी मेहनत के बाद बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वजिद ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसे कहीं नौकरी नहीं मिल पाई। जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था। वाजिद ने बताया कि उसके घर की भी हालत ठीक नहीं है, जिसके बाद उसने अपने खाली समय में कुछ करने की सोची और पूराने इंजन के सहारे यह देसी प्लेन तैयार किया है।
वाजिद का कहना है कि वह सीएम अखिलेश यादव के सामने यह प्लेन उड़ना चाहता है। वाजिद ने बताया कि उसने जिला प्रशासन से इस प्लेन को उड़ाने की अनुमति मांगी है और वह चाहता है जिला प्रशासन उसे स्थानीय स्तर पर इसे उड़ाने की अनुमति दे।
वहीं वाजिद के इस आविष्कार से उसके गांव में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही आस-पास के गांवों के लोग भी वााजिद की इस आविष्कार को देखने के लिए उसके घर आ रहे हैं।

Related

UP 4822690078155896073

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item